एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.44% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.43% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.42% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.05% की हल्की मजबूती है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.69% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.43% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.15% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 20 अंक की गिरावट के साथ 5908 पर है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2013)