एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6200 ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.42% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.92% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.07% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.62% की गिरावट है। दूसरी ओर, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.25% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.07% की हल्की बढ़त है। 
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 25 अंक की मजबूती के साथ 6203 पर है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2013)