एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.27% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.48% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.22% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.17% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.03% ऊपर है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.22% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.46% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 16 अंक की मजबूती के साथ 6117 पर है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2013)