एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6300 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.77% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.08% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.47% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.25% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.30% नीचे है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.10% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.29% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 8 अंक की मजबूती के साथ 6307 पर है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2013)