शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 6000 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।

सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 28 अंक की कमजोरी के साथ 20,253 पर है। निफ्टी (Nifty) 19 अंक की गिरावट के साथ 5999 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.50% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.38% और बीएसई मिडकैप में 0.08% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.16% नीचे है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2013)