एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.69% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.98% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.54% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.02% की हल्की मजबूती है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.71% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.05% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 26 अंक की मजबूती के साथ 6215 पर है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2013)