शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 6200 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।

सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 25 अंक की कमजोरी के साथ 20,865 पर है। निफ्टी (Nifty) 10 अंक की गिरावट के साथ 6193 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.20% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.27% और बीएसई मिडकैप में 0.30% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट बैंक सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.67% नीचे है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2013)