एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.57% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.92% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.99% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.90% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.49% नीचे है। दूसरी ओर,जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.63% की तेजी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 27 अंक की गिरावट के साथ 6096 पर है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2013)