एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.23% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.63% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.42% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.29% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.13% की मजबूती है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.12% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 33 अंक की मजबूती के साथ 6032 पर है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2013)