एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.87% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.31% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.02% की हल्की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.10% नीचे है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.10% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.40% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 20 अंक की गिरावट के साथ 6095 पर है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2013)