एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.11% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.08% की हल्की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.35% नीचे है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.21% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.31% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 68 अंक की मजबूती के साथ 6160 पर है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2013)