एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6200 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.81% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.20% ऊपर है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.27% की बढ़त है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.23% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.19% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.22% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 63 अंक की मजूबती के साथ 6239 पर है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013)