
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.59% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.59% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.95% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.06% नीचे है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.36% की तेजी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.24% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 12 अंक की मजबूती के साथ 6214 पर है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2013)