एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) सपाट

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) हल्की गिरावट के साथ सपाट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.51% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.29% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.47% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.52% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.04% की हल्की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.50% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 2 अंक की हल्की गिरावट के साथ 6306 पर है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2013)