शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 6300 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।
सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 109 अंक की कमजोरी के साथ 21,062 पर है। निफ्टी 26 अंक की गिरावट के साथ 6281 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.21% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.10% की गिरावट है, जबकि बीएसई मिडकैप में 0.01% की हल्की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट कैपिटल गुड्स सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.92% नीचे है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2013)