शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 6200 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 138 अंक की कमजोरी के साथ 20,787 पर है। निफ्टी (Nifty) 45 अंक की गिरावट के साथ 6192 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.50% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.32% और बीएसई मिडकैप में 0.02% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट बैंक सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.61% नीचे है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2013)