एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6200 ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.89% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.28% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.66% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.75% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.65% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.50% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 68 अंक की मजबूती के साथ 6223 पर है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2013)