
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.50% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.43% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.64% की कमजोरी है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.11% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.23% ऊपर है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.29% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 10 अंक की कमजोरी के साथ 6157 पर है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2013)