एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.91% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.13% की तेजी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.09% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.23% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.73% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 13 अंक की मजबूती के साथ 6281 पर है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2013)