एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.18% की तेज गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.99% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.79% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.46% की कमजोरी है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.24% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.14% ऊपर है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 10 अंक की मजबूती के साथ 6221 पर है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2014)