एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.45% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.40% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.23% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.01% ऊपर है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.53% की मजबूती है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.06% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 34 अंक की मजबूती के साथ 6355 पर है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2014)