एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.62% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.22% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.38% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.37% नीचे है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.27% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.20% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 6 अंक की गिरावट के साथ 6256 पर है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2014)