एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी हल्की कमजोरी है।

हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.22% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.44% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.43% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.75% की गिरावट है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.24% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 5 अंक की गिरावट के साथ 6334 पर है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2014)