एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.54% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.50% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.46% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.09% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.71% की गिरावट है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.78% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 18 अंक की गिरावट के साथ 6328 पर है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2014)