शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 21,000 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह तेज गिरावट का रुख है। 

बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) 21,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। निफ्टी (Nifty) भी 6200 के नीचे चल गया।

सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 307 अंक की गिरावट के साथ 20,826 पर है। निफ्टी (Nifty) 94 अंक की कमजोरी के साथ 6172 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.87% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.71% और बीएसई मिडकैप में 1.35% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट बैंक सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.48% नीचे है। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2014)