एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.10% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.08% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.13% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.12% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.19% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.58% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 19 अंक की गिरावट के साथ 6117 पर है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2014)