
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.74% की तेजी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.34% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.97% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.81% की मजबूती है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.51% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.58% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 33 अंक की मजबूती के साथ 6159 पर है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2014)