एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीच फिसल गया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 3.33% की तेज गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.56% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.03% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.58% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.74% की गिरावट है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 1.26% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 90 अंक की गिरावट के साथ 6030 पर है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2014)