शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 6100 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चल गया।

सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 185 अंक की गिरावट के साथ 20,463 पर है। निफ्टी 49 अंक की कमजोरी के साथ 6071 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.93% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.89% और बीएसई मिडकैप में 0.70% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.53% नीचे है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2014)