शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह तेज गिरावट का रुख है।

सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है। निफ्टी (Nifty) भी 6000 के नीचे चल गया है।

सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 240 अंक की गिरावट के साथ 19,970 पर है। निफ्टी (Nifty) 63 अंक की कमजोरी के साथ 5939 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.93% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.00% और बीएसई मिडकैप में 0.68% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट आईटी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.93% नीचे है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)