एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त दर्ज की गयी।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.14% की तेजी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.07% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.59% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.32% की मजबूती है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.13% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.02% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 36 अंक की मजबूती के साथ 6099 पर है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014)