एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.77% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.12% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.91% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.42% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.74% ऊपर है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.40% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 21 अंक की मजबूती के साथ 6074 पर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)