एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.92% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.06% की हल्की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.06% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.62% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.29% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.40% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 11 अंक की मजबूती के साथ 6084 पर है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2014)