एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढत है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.68% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.13% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.45% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.14% की कमजोरी है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.48% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.09% की हल्की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 7 अंक की मजबूती के साथ 6134 पर है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2014)