शेयर बाजार में टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 84.30 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:05 बजे यह 1.09% की बढ़त के साथ 83.35 रुपये पर है।
गौरतलब है कि कंपनी ने अपने दोपहिया और तिपहिया वाहनों के सभी मॉडल में 850 रुपये से 3,500 रुपये तक की कटौती की है। अंतरिम बजट 2014-15 में छोटी कारों पर उत्पाद शुल्क 12% से घटा कर 8% करने का ऐलान किया था, जबकि बड़ी और मँझोली कारों पर उत्पाद शुल्क 30% से घटा कर 20% किया गया है। वहीं स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) पर शुल्क को 30% से घटा कर 24% किया गया। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2014)