एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की गिरावट है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.75% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.59% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.84% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.92% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.83% नीचे है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.60% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 4 अंक की हल्की गिरावट के साथ 6272 पर है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2014)