एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.56% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.18% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.69% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.03% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.39% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.24% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 66 अंक की मजबूती के साथ 6467 पर है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2014)