एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.74% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.15% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.31% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.37% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.01% की हल्की मजबूती है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.09% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 29 अंक की मजबूती के साथ 6566 पर है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2014)