एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.17% की तेज गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.40% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 1.44% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.39% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.60% नीचे है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.23% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 15 अंक की बढ़त के साथ 6527 पर है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2014)