एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.35% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.17% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.37% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.27% की गिरावट है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.12% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.59% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 13 अंक की बढ़त के साथ 6596 पर है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2014)