एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.70% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की हल्की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.43% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.03% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.30% की बढ़त है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.28% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 73 अंक की मजबूती के साथ 6777 पर है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2014)