एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.48% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.10% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.23% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.10% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.18% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.36% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 55 अंक की मजबूती के साथ 6776 पर है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2014)