एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6800 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.17% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.01% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.64% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.06% की गिरावट है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.69% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 37 अंक की बढ़त के साथ 6831 पर है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2014)