एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.28% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.64% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.23% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.06% की मजबूती है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.29% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.04% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 12 अंक की मजबूती के साथ 6745 पर है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2014)