एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। 

जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.19% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.30% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.83% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.15% की कमजोरी है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.42% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.91% की कमजोरी है। 

महाराष्ट्र स्थापना दिवस के मौके पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद है। (शेयर मंथन, 01 मई 2014)