एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.23% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.19% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.19% नीचे है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.30% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.82% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.70% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 53 अंक की मजबूती के साथ 6749 पर है। (शेयर मंथन, 02 मई 2014)