
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.25% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.35% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.85% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.49% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.78% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.46% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 28 अंक की मजबूती के साथ 6743 पर है। (शेयर मंथन, 07 मई 2014)