एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.60% की तेजी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.07% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.01% की बढ़त है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.56% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.15% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.46% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 64 अंक की मजबूती के साथ 6923 पर है। (शेयर मंथन, 12 मई 2014)