एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.92% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.86% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.12% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 1.05% ऊपर है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.22% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.16% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 55 अंक की मजबूती के साथ 7164 पर है।
(शेयर मंथन, 14 मई 2014)