एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुल रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 7,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बना हुआ है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.05% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.70% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.36% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.16% की बढ़त है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.86% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.04% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 35 अंक की मजबूती के साथ 7,304 पर है। (शेयर मंथन, 20 मई 2014)